पटना में लॉक डाउन के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किराना से लेकर सब्जी दुकान पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। ठेले पर 10 किलो सब्जी रखने वाले के पास भी 40 लोग जमा थे। कोई एक बोरा आलू खरीद रहा था, तो कोई दस दिनों के लिए हरी सब्जियां ले रहा था। किराना दुकान पर लोग 15 दिनों के सामान ले रहे थे। इस कारण दुकानदार को सामान देकर हटाने में काफी समय लग रहा था। इससे दुकानों में भीड़ देखने को मिल रही थी।

एक साथ 10 दिनों की सब्जियां व आलू की खरीदारी से सब्जियां कम पड़ रही थी। मोहल्ले के छोटे दुकानों से लेकर बाजार के बड़े दुकानों का यही हाल था। कल तक 90 रुपए पसेरी बिकने वाला आलू सोमवार को डेढ़ गुणे दाम में बिका। हरी सब्जियां भी काफी महंगी बिकी। जिससे दोपहर तक दुकानों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुकानों में भीड़ को देखते हुए प्रशासन को जगह-जगह पुलिस लगाना पड़ा।
दवा दुकानों के सामने भी मौसमी व रोजमर्रा की दवा लेने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। रौजा रोड में दवा लेने वालों को पुलिस कतार में लगा रही थी। प्रशासन को माइक से प्रचार-प्रसार करना पड़ा कि हर दिन जरूरी सामान मिलेंगे। कोई सामान स्टॉक नहीं करे। खुद एसडीओ लोगों को आगाह करा रहे थे।

डीएम से लेकर तमाम अधिकारी व पुलिस बल सामान स्टॉक नहीं करने की अपील करते देखे गए। बाहर से आने वालों को रोका जा रहा था। बाहर के वाहनों को रोकने के लिए पुलिस ने शहर में बैरियर लगा दिया है। लॉकडाउन में किसी को शहर से बाहर जाने व आने की इजाजत नहीं है। जो भी वाहन शहर की ओर आ रहे थे, उसे वापस किया गया। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस दौड़ रही थी। लेकिन, आमलोग इसका पालन करने में पीछे दिखे। जबकि कोरोना से बचने के लिए यह सबके लिए जरूरी है।
– सभी इलाकों में सघन वाहन जाँच। बैरिकेडिंग कर गाड़ियों को रोक रही पुलिस। शहरी इलाकों से लेकर पटना में इंट्री करने वाले जगहों पर बैरिकेडिंग।
– बाढ़, मोकामा, दनियावां, सिंगोड़ी, बिहटा सहित सभी जगहों पर बैरिकेडिंग। कागजात नही दिखाने पर गाड़ियों से हो रहा जु’र्माना।
– नालन्दा, हाथीदह, पंचमहला, बख्तियारपुर इन सभी इलाकों से बाहर की गाड़ियां पटना आती हैं। यहां ड्राप गेट बनवाकर गाड़ियों को रोका जा रहा है। आने जाने पर मनाही है।
– बाईपास पर चल रही है कई जगहों पर चेकिंग। शहर में गाड़ियों को प्रवेश करने से रोक रही है पुलिस।





Leave a Reply