Breaking News

रोहतास में शराब से भरी कार जब्त:सप्लाई के लिए सोनपुर भेजा जा रहा था, दो शराब तस्कर भी गिरफ्तार

रोहतास पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान में एक कार में ले जाए जा रहे दस कार्टून अंग्रेजी शराब को बरामद किया और दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। सारण और सम्सतीपुर के गिरफ्तार तस्कर रोहतास से सोनपुर शराब ले जा जा रहे थे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आशीष भारती ने शुक्रवार को बताया कि रोहतास पुलिस को सूचना मिली की दिनारा थाना क्षेत्र से शराब तस्कर कार में भारी मात्रा में शराब ले कर जा रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही दिनारा थाना को नाकेबंदी कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। दिनारा थाना द्वारा कुण्ड चौक के पास छापेमारी कर एक संदिग्ध कार को रोका गया। कार में लादे गए 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तस्कर में सारण जिले सोनपुर थाना के पहलेजा शाहपुर गांव के अरूण राय का बेटा रविकाूत कुमार एवं सम्स्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना के बेला गांव के हेमंत सिंह का बेटा राजा कुमार शामिल हैं।

एसपी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार तस्करों ने यह स्वीकार किया है कि वे शराब के धंधे में लेबे समय हैं। दोनों ने बताया कि जब्त शराब को बनारस यूपी के रास्ते सोनपुर सारण ले जाने की योजना थी। तस्करी में प्रयुक्त की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है। दोनों तस्करों के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। मामले प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.