Breaking News

वैशाली में दशहरे के बाद मंच पर अ’श्लील डांस:बार बालाओं के साथ पूर्व मुखिया ने भी लगाए ठुमके, अश्लील गाने भी बजवाए गए

वैशाली में दशहरा और दुर्गा पूजा के बीच 9 दिनों तक पूरा देश आस्था और श्रद्धा में डूबा रहा। लेकिन, पूजा खत्म होते ही धर्म के नाम पर बेशर्मी करने वालो के चेहरे भी सामने आने लगे है। बिदुपुर में पूजा खत्म होते ही पूजा पंडाल स्थल पर बार बालाओं का अश्लील डांस शुरू हो गया है।

बार बालाओं के साथ डांस करते पूर्व मुखिया।

बार बालाओं के साथ डांस करते पूर्व मुखिया।

स्थानीय जन प्रतिनिधि ना केवल इस तरह का आयोजन करवा रहे हैं। बल्कि, पूर्व मुखिया मंच पर बार बालाओं के साथ डांस भी करते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में मुखिया जी मन होखें त बोली, नही त रउवा खाई बर्दाश वाला गोली वाली गानों पर पूर्व मुखिया जी ने डांसरों के साथ खूब डांस करते हुए नजर आए। बताया गया है कि दुर्गा पूजा समाप्ति के बाद खानपुर पकड़ी पंचायत के खपुरा चौक पर स्थानीय लोगों के द्वारा आर्केस्ट्रा प्रोग्राम करवाया गया था। इसमें मुखिया जी को आमंत्रण किया गया था।

वहीं इस मामले में खानपुर पकड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया ललन पासवान ने बताया कि अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में बुलाया गया था आयोजक द्वारा सभी कलाकारों को सम्मानित करने के बाद कुछ लोगों द्वारा मुखिया जी वाला गाना बजवा दिया और उन्हें धक्का दे दिया जिसे वो रोक नहीं पाए और डांसरों के साथ डांस करने लगे जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्सव का माहौल था इसे राजनैतिक से जोड़कर नहीं देखा जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.