खत’रनाक कोरोना वायरस का केंद्र बन चुके इटली में मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को और 602 लोगों की मौ’त हो गई और यह आंकड़ा छह हजार को पार कर गया है। अमेरिका में भी कोरोना वायरस ने को’हराम म’चा रखा है और वहां के सबसे बड़े डॉक्टर ने इस हफ्ते इसके सबसे भ’यावह अवस्था में पहुंचने की चेता’वनी दी है। ब्रिटेन ने तो बिग’ड़ते हा’लात को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को संभालने के लिए सेना को लगा दिया है। इस वायरस ने दुनियाभर में लगभग पौने दो अरब आबादी को घरों में कैद होकर रहने को मजबूर कर दिया है।

अभी तक 15,873 लोगों की मौ’त
चीन के वुहान में लगातार पांचवें दिन भी कोई नया मरीज नहीं मिला है। वुहान से भी कोरोना वायरस के पूरे विश्व में फैलने की आशंका जताई जा रही है। विश्वभर में इस महामा’री से अभी तक 15,873 लोगों की जान जा चुकी है और साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने कोरोना के चलते दुनियाभर में खराब आर्थिक मंदी की आशंका जताई है।इटली के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से म’रने वालों की संख्या 6,078 हो गई है। संक्रमण के 4,789 मामले बढ़े हैं और यह संख्या 63,928 हो गई है। संक्रमण को रोकने के लिए इटली ने रविवार से पूरे देश के अंदर आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया। इसके अलावा सरकार ने एक आदेश जारी कर सभी गैरजरूरी व्यावसायिक गतिविधियों पर विराम लगा दिया है।

सरकार ने कार, कपड़ा और फर्नीचर इंडस्ट्री को बुधवार तक सभी गतिविधियां बंद करने को कहा है। यह प्रतिबंध तीन अप्रैल तक जारी रहेगा।अमेरिका में भी इस वायरस ने अब तक 501 लोगों की जान ले ली है। यहां एक दिन में 7,887 लोग संक्रमित हुए हैं और यह आंकड़ा 35,225 पर पहुंच गया है। इनमें से आधे से ज्यादा अकेले न्यूयॉर्क राज्य के हैं। वाशिंगटन, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया में भी दो-दो हजार लोग संक्रमित हुए हैं। अमेरिका के सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस हफ्ते कोरोना वायरस का मामला गं’भीर होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके प्रसार को रोकने के लिए हर किसी को सही कदम उठाने होंगे, उन्हें घरों में रहना होगा। कोरोना के चलते बोइंग ने वाशिंगटन स्थित अपने प्लांट में काम रोकने का फैसला किया है। वहीं, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने छोटे-बड़े कारोबारियों और स्थानीय सरकारों को तीन ट्रिलियन डॉलर (दो लाख करोड़ रुपये से अधिक) कर्ज देने की योजना बनाई है।




Leave a Reply