Breaking News

मुजफ्फरपुर में गला रे’तकर दवा दुकान के कर्मी की ह’त्या:पत्नी पर पड़ोसी से अवैध संबंध का आ’रोप, पति करता था विरोध

एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह ग्रामीणों को लगी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। जिस चौकी पर वह सोया हुआ था, उस पर और जमीन पर खून पसरा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन की।

मृतक की पहचान संजय झा (35) के रूप में हुई है। वह SKMCH में एक दवा दुकान में काम करते थे। स्थानीय लोगों और मृतक के परिजन ने संजय की पत्नी जुली देवी, पड़ोसी अमित और उसके परिवार वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सोई अवस्था में कर दी हत्या

मृतक के परिजन ललन झा ने बताया की संजय की पत्नी का पड़ोसी और रिश्ते में देवर अमित से अवैध संबंध चल रहा था। इन सबने मिलकर संजय से लाखों रुपए ऐंठ लिए थे। संजय को इस अवैध संबंध का पता लगा तो वह विरोध करने लगा। रात को जब वह सो रहा था तो उसी समय आरोपियों ने घर में घुसकर निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी। सुबह जब संजय का बेटा अंकुश और पत्नी उठी तो देखा की पूरा खून पसरा हुआ है। वह अचेत हालत में चौकी पर पड़ा हुआ था। अंकुश ने कहा कि वह और उसकी मां यह खौफनाक दृश्य देखकर शोर मचाने लगे। तब जाकर आसपास के लोग जुटे। रात में क्या हुआ था, ये उसे नहीं पता है। वे लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

FSL की टीम करेगी जांच

कुढ़नी थानेदार ने बताया कि शक के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी अमित के भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ कर सत्यापन की कारवाई चल रही है। FSL की टीम को भी बुलाया गया। टीम यहां पर आकर अपने स्तर से जांच करेगी। परिजन का बयान दर्ज कर FIR की कवायद की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.