Breaking NewsNationalRAILSTATE

BreakingNews: ट्रेन टिकट कैंसिल के चक्कर में न पड़ें, खुद कैंसिल हो जाएगा टिकट, खाते में आ जाएगा पैसा…

कोरोना वायरस के कारण भारतीय रेलवे ने 22 मार्च मध्यरात्रि से 31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद करने का फैसला लिया है। इस दौरान केवल मालगाड़ी ही चलेंगी। रेलवे द्वारा जारी एक नए आदेश के अनुसार, केवल मालगाड़ियां 22 मार्च की मध्यरात्रि से 31 मार्च की मध्यरात्रि तक चलेंगी। ऐसे में रेलवे की वेबसाइट IRCTC की ओर से ट्वीट करके कहा गया है कि जिन यात्रियों ने भी 22 मार्च से लेकर 31 मार्च तक के बीच यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट लिया था उन सबका रिफंड रेलवे की ओर से खुद ब खुद हो जाएगा। IRCTC ने कहा कि यात्रियों को टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं है, उनका टिकट अपने आप कैंसिल हो जाएगा और रिफंड खुद खाते में आ जाएगा। रेलवे ने कल यात्रियों को एसएमएस के माध्यम से ट्रेन कैंसिल होने की जानकारी दी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह सात से रात नौ बजे तक जनता क‌र्फ्यू का आह्वान किया था। उन्होंने इस दौरान सभी से घरों के भीतर रहने की अपील की थी। जिसका खासा असर देखने को मिला।हालांकि, देश के कई हिस्सों से ऐसी तस्वीर भी सामने आई जिसमें कुछ लोग रैलियां निकालते नजर आए।बता दें कि शनिवार तक, रेलवे ने देशभर में 245 जोड़ी ट्रेनों को रद कर दिया था। रेलवे ने यात्रियों को सहूलियत भी दी है, यात्रियों का पूरा किराया वापस होने के साथ-साथ ट्रेन छूटने की तिथि से 45 दिन तक टिकट रद हो सकेगा। अब तक कोरोना से देश भर में 433 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 8 लोगों ने इसके चलते दम तो’ड़ दिया है।

Input: Jagran

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.