Breaking News

बिहार में दुर्गा पूजा में बारिश डालेगी खलल!:3-5 अक्टूबर को पटना समेत 12 जिलों में हल्की तो 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना

बिहार में 2 साल के बाद दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों में उत्साह है, लेकिन बारिश इसमें खलल डाल सकती है। इस बार नवमी और दशमी को बारिश होने की संभावना है, जिसके कारण लोग त्योहार को ठीक ढंग से एंजॉय नहीं कर पाएंगे। मौसम विभाग ने 3 से 5 अक्टूबर तक बिहार के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया है। इस दौरान तेज हवाएं चलेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे जा सकता है।

पटना में आज और कल बारिश होने की संभावना

मानसून का समय खत्म होने के बाद भी बिहार में सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 अक्टूबर तक राज्य भर में बारिश होने के आसार हैं। तीन दिनों से बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी झारखंड होते हुए बिहार के सभी हिस्से में प्रवेश कर रही है।

इसके प्रभाव से 3 अक्टूबर को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व के सहरसा, बांका, जमुई, अररिया,खगड़िया, सुपौल सहित 12 जिलों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। जबकि पूर्वी पूश्चिमी चंपारण, भागलपुर, बांका, मुंगेर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को पटना में धूप के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को पटना में धूप के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है।

अन्य हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर सामान्य बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पटना में धूप के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, मंगलवार को अधिकांश हिस्से में बारिश होगी।

6 अक्टूबर से विदा होने लगेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 से 48 घंटों तक बारिश और आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि सामान्य तौर पर बिहार में 5 अक्टूबर से मानसून की विदाई होने लगती है। इस बार मानसून 6 अक्टूबर को अपनी वापसी की राह पर होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.