भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का उदघाटन बीपार्ड गया में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बी राजेन्द्रन, प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।/
उद्घाटन के पूर्व ही बिपार्ड, गया द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक बिहार निर्वाचन सेवा के 43 पदाधिकारी, बिहार आपूर्ति सेवा के 371 आपूर्ति निरीक्षक एवं पंचायती राज विभाग के 740 पंचायत सचिवों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका हैं एवं 810 पंचायत सचिव प्रशिक्षणरत हैं।
बिहार राज्य से झारखंड के अलग होने के समय बिहार राज्य के प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान जो कि रांची में अवस्थित है। वह झारखंड के हिस्से में आया था। इसके बाद बिहार के अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए वाल्मी, फुलवारी शरीफ पटना के परिसर में प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान व स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट का स्थापना किया गया। राज्य सरकार ने अप्रैल 2006 से दोनों संस्थानों का विलय करके बिहार लोक प्रशासन व ग्रामीण विकास संस्थान के नाम से प्रारंभ किया व बिपार्ड के अपने परिसर और भवन निर्माण कराने का निर्णय लिया।
नए भवन में क्या क्या है सुविधा
वर्तमान में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त चार लेक्चर हॉल, एक लेक्चर थिएटर, एक ट्यूटोरियल रूम व 150 प्रशिक्षुओं के लिए छात्रावास तैयार हो चुके हैं, लेकिन जब यह परिसर अपनी पूर्ण क्षमता को प्राप्त कर लेगा, तब इसमें 12 लेक्चर हॉल 03 लेक्चर थिएटर, 384 छात्रावास, गेस्ट हाउस, फैकेल्टी, स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ केइ लिए आवास होंगे।
साथ ही प्रशिक्षु पदाधिकारियों के एक्स्ट्रा सर्कुलर एक्टिविटी जैसे पीटी, योगा, खेलकूद आदि के लिए 10 एकड़ का भूखंड भी इस कैंपस से जुड़ा हैं। साथ हीं उर्जा संरक्षण के लिए ब्रेडा द्वारा पुरे कैम्पस में सोलर ग्रिड स्थापित किया जा रहा है।



Leave a Reply