मुंगेर के कासिम बाजार थाना में एक महिला ने अपने भांजे से शादी करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप था कि भांजे ने उसकी अश्लील तस्वीरें रखी हैं। इस वजह से पति ने उसे छोड़ दिया है। अब वो उसी युवक से शादी कर उसके साथ रहना चाहती है।
हालांकि मौके पर मौजूद भांजे का कहना था कि दोनों में रिश्ते की वजह से बातें तो होती थी। लेकिन मामी के द्वारा अब मेरे ऊपर शादी का दबाव बनाया जा रहा है। कहा जाता है कि अगर मुझसे शादी नहीं करोगे तो तुम्हें फंसा देंगे। पुलिस ने फिलहाल दोनों से पूछताछ के बाद समझा-बुझाकर अपने-अपने घर भेज दिया है।

हंगामे के कारण पुलिस दोनों को उठाकर थाने ले आई थी।
महिला का आरोप- 2 साल से था दोनों में अफेयर
दरअसल, मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बड़ी मिर्जापुर गांव का है। यहां के 27 वर्षीय युवक अमित कुमार का उसकी 35 वर्षीय मौसेरी मामी से अफेयर था। महिला भागलपुर के नवगछिया में अपने पति के साथ रहती है। वहां आते-जाते ही अमित और उसकी मामी के बीच बातचीत शुरु हुई थी। 2 सालों तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत, होटल में जाकर मिलना और रेस्टोरेंट में खाना-पीना होता रहा।
महिला के अनुसार अमित ने उसके साथ अश्लील हरकत कर पहले मोबाइल में फोटो खींच लिया। फिर वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। धीरे-धीरे इस बात की जानकारी उसके पति को लग गई। उसने उसे छोड़ कर दूसरी शादी कर ली। तीन में से दो बच्चों को भी ले गया। अब 2 वर्ष बाद जब उसे कहीं सहारा नहीं मिला तो अमित के साथ रहने की बात कही। लेकिन अमित और उसके परिवार वालों ने साथ रखने से इनकार कर दिया।
युवक बोला – शादी नहीं करने पर दे रही फंसाने की धमकी
कासिम बाजार थाना क्षेत्र में ही महिला का ननिहाल है। अब करीब माह भर से वह वहीं रह रही है। इस दौरान वह लगातार अमित से संपर्क कर साथ रहने की मांग कर रही थी। जब बात नहीं सुलझी तो शनिवार को यह मामला थाना तक पहुंच गया।
थाने में युवक ने बताया कि मामी से फोन पर दो वर्षों से बातचीत होती थी। मिलना जुलना के अलावा रिश्ते के कारण हंसी-मजाक भी होता था। लेकिन अब मामी के द्वारा मेरे ऊपर शादी का दबाव बनाया जा रहा है। कहा जाता है कि अगर मुझसे शादी नहीं करोगे तो तुम्हें फंसा देंगे।
मारपीट की आई थी नौबत, तब पुलिस दोनों को लाई थाने
शनिवार को महिला अमित के घर पहुंच गई। गेट पर हंगामा करने लगी। इसके बाद अमित के परिजनों द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई। उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। इसी दौरान अमित के द्वारा 112 नंबर पर कॉल कर बुलाया गया था। जिसके बाद पुलिस दोनों को उठाकर थाने ले आई थी।







Leave a Reply