मुजफ्फरपुर में देर रात अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की। चार गोली लगने से NTPC में काम करने वाले लेबर कांट्रेक्टर संजय प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कांटी मधुबन डैम के समीप घटी है। संजय कांटी नगर परिषद वार्ड 12 के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है की करीब आधा दर्जन रौंद फायरिंग की गई थी। जिसमे से चार गोली संजय को लगने की बात पता लगी है। गोली चलाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे। यह देखकर अपराधी भाग निकले। स्थानीय लोगों ने संजय को मुजफ्फरपुर में हॉस्पिटल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया।
ड्यूटी जाने के दौरान घेरकर मारी गोली
परिजन ने बताया की संजय रात को ड्यूटी करने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घाट लगाए बैठे अपराधियों ने घेरकर उसपर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। जिसमे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन की।
प्रारंभिक जांच में पता लगा की NTPC से निकलने वाले छाई के अवैध खनन के विवाद में संजय को गोली मारी गई है। हालांकि थानेदार संजय कुमार ने बताया की परिजन या घायल के बयान के बाद ही सपष्ट होगा की घटना को क्यों और किसने अंजाम दिया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से जांच कर कारवाई में जुट गई है।







Comment here