Breaking News

मुजफ्फरपुर में BPSC-PT परीक्षार्थियों ने जताई खुशी:पिछली बार के मुकाबले आसान थे प्रश्न

BPSC की 67वीं प्रतियोगिता परीक्षा समाप्त हो चुकी है। मुजफ्फरपुर में 59 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा दोपहर 12 बजे शुरू हुई और 2 बजे समाप्त हुई। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजन किया गया था। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो गई। अबतक किसी भी सेंटर से किसी परीक्षार्थी के पकड़े जाने या नकल करने की सूचना नहीं है।

प्रशासन का दावा है कि परीक्षा कदाचार मुक्त ली गई है। जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम भी बनाया गया था। हालांकि, यहां किसी प्रकार के विवाद की सूचना नहीं मिली है।

खूब खुश दिखे परीक्षार्थी

भास्कर की टीम ने मुजफ्फरपुर के सेंटरों पर परीक्षार्थियों से बात की। उन्होंने बताया कि पिछली बार की तुलना में प्रश्न पत्र आसान था। कुछ प्रश्न ही मुश्किल थे। अधिकांश आसान ही थे। इसे लेकर सभी परीक्षार्थी काफी खुश दिखे। कहा की अब घर जाकर मिलाएंगे की कितना सही बनाया है। लेकिन, जो सवाल हल किए हैं। वे बहुत मुश्किल वाले नहीं थे।

परीक्षार्थी पास होने की उम्मीद से आश्वस्त दिखे। कुछेक परीक्षार्थी ही थे जो थोड़े परेशान दिख रहे हैं। हमने उनसे भी बात करने की कोशिश की। लेकिन, उन्होंने जवाब नहीं दिया।

रद्द हो गई थी परीक्षा

इसी वर्ष मई में BPSC परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन, आरा सेंटर से प्रश्न पत्र लीक होने के बाद भारी बवाल हुआ था। जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। उसी परीक्षा का पुनः आयोजन किया गया था। पिछली बार को देखते हुए इस बार अधिक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा ली गई।

इसे लेकर परीक्षार्थियों ने कहा कि ये ठीक है। परीक्षा कड़ाई से हो। तभी मेहनत करने का सही फल मिलता है। इधर, परीक्षा शुरू होने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सेंटरों पर जाकर जायजा लेते रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.