छपरा में अनियंत्रित गति के चलते लगातार दुर्घटना हो रही है।बीपीएससी की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थी सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए है। मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार और साइकिल सवार की टक्कर हो गई जिसमें 3 शख्स गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार भोजपुर जिले के पीरो गांव निवासी लक्षुमण शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र रौकी शर्मा, राजकुमार प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार के रूप में हुआ है जो बीपीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे
वही साइकिल सवार घायल की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के हंसाफीर गांव निवासी राजकुमार राय की 15 वर्षीय पुत्री रवीना कुमारी के रूप में हुई।
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ एस के विधार्थी ने प्राथमिक उपचार किया। घटना में ग्रामीणों ने बताया कि घायल बाइक सवार भोजपुर के पीरो से मशरक के रास्ते बेतिया बीपीएससी की परीक्षा देने जा रहे थे वही छात्रा रवीना कुमारी मशरक से कोचिंग कर साइकिल पर सवार होकर घर जा रही थी कि की अनियंत्रित बालू लदे ट्रक से बचने की चक्कर में बाइक सवार और साइकिल सवार की टक्कर हो गई जिसमें सभी घायल हो गए।घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया। हालांकि घायल युवक घायलावस्था में ही बीपीएससी परीक्षा में शामिल होने का जिद रह रहे थे।



Comment here