Breaking News

पंडाल व विसर्जन के लिए लेना होगा लाइसेंस:दुर्गा पूजा पर नियमों का उल्लंघन करने पर पूजा समिति पर होगी कार्रवाई

औरंगाबाद में दुर्गा पूजा के पंडाल व मां के प्रतिमा विसर्जन के लिए लाईसेंस लेना अनिवार्य है। अगर इस नियम का उल्लंघन किया जाएगा तो पूजा समिति के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर भी दर्ज करायी जाएगी। डीएम सौरभ जोरवाल द्वारा सख्त निर्देश दिया गया है। साथ ही दोनों समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की।

वहीं दुर्गा पूजा पर्व से पहले सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर हर बिंदु पर आकलन कर लेने का निर्देश दिया गया है। ताकि समय रहते कमियों को दूर किया जा सके। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान आपसी सामाजिक सौहार्द कायम रखने का निर्देश जारी किया गया है।

वहीं कहा गया है कि शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। हुड़दंग की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए असमाजिक तत्व के लोगों को जेल भेज जाएगा। सदर एसडीओ विजयंत कुमार ने रावण दहन में भी सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करने का निर्देश पूजा समितियों को दिया है। पूजा समिति द्वारा ज्यादा से ज्यादा संख्या में स्वयं सेवकों को भी रखने की बात कही गई है। ताकि पर्व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.