Breaking News

खगड़िया में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर:पुरानी रंजिश में मारी गोली, जेल से निकलने के बाद दिया वारदात को अंजाम

खगड़िया में शहर के मुख्य पथ पीडब्लूडी पर देर रात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि नगर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्जकर दो संदिग्ध सहित एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बलुआही निवासी नवल किशोर यादव का पुत्र विक्की डोनर को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी।

प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि राजेन्द्र चौक से सामग्री खरीदकर बलुआही लौट रहे थे। इसी दौरान पीडब्लूडी के सामने एक बाइक पर सूरज और टाइगर अपराधी आया। सूरज बाइक को सामने रोक दिया, जिसके बाद भागने की कोशिश किए, लेकिन अपराधी टाइगर गोली चला दिया। गोली दाएं हाथ के बांह में लग गया। जिसके कारण विक्की गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

बताया जाता है डोनर और टाइगर ग्रुप में बीते कई माह से रंजिश चल रही थी। इसके कारण डोनर ग्रुप ने टाइगर व ग्रुप के सदस्यों के साथ मारपीट किया था। मारपीट में टाइगर जेल भी गया। हाल के दिनों में टाइगर जेल से छूटकर आया था। टाइगर कई दिनों से विक्की डोनर का रैकी कर रहा था। मौका देखकर अपराधियों ने गोली मार दिया। इधर, थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक नामजद सहित दो संदिग्ध लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.