जनता दल यूनाइटेड के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को जिला मुख्यालय समेत समेत सभी प्रखंडों में सतर्कता एवं जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया। पार्टी के सभी पदाधिकारी ,प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारी अपने.अपने क्षेत्र में इस मार्च में शामिल हुए।/
जिला मुख्यालय में गांधी चौक से मार्च निकाला गया जो पोस्टऑफिस चौक पर पहुंच सभा में बदल गया। इस क्रम कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, तो सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में खूब नारे लगे। देश का नेता कैसा हो नीतीश कुमार जैसा हो, देश का पीएम कैसा हो नीतीश कुमार जैसे हो के नारों पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था।
भाजपा की साजिशों के पर्दाफ़ाश के लिए निकाली गई यात्रा
मौके पर जदयू के नाताओं ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद भाजपा बिहार व देश में अकेले पड़ गई है। कोई पार्टी इनके साथ जाने को तैयार नहीं है। इसलिए आने वाले चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। इस कारण भाजपा राज्य के अंदर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास कर रही है, उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा भाजपा की इन साजिशों का पर्दाफाश करना है। इसीलिए यह यात्रा निकाली गई है। आज पूरा देश नीतीश कुमार की ओर उम्मीद से देख रहा है।
कहा कि भाजपा द्वारा आए दिन महा गठबंधन सरकार के विरुद्ध समाज में सद्भावना बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है। इसके विरोध में पार्टी के एक.एक कार्यकर्ता जनता को भाजपा के नापाक इरादे को बताकर उसे विफल बनाएं। भाजपा की साजिश है कि समाज में तनाव पैदा कर दो। भाईचारा खत्म कर दो। ताकि बिना कुछ किए लोग गोलबंद होकर उनको वोट दें। इसी के खिलाफ आज आमलोगों को सतर्क किया जा रहा है।



Leave a Reply