Breaking News

बक्सर में नगर परिषद की कार्रवाई:सब्जी और फल विक्रेताओं का किया जा रहा सामान जब्त, जुर्माना भी लगाया गया

बक्सर नगर परिषद के द्वारा सड़क किनारे फल सब्जी विक्रेताओं पर अब करवाई शुरू कर दिया गया है।शहर के सत्यदेव गंज रोड से अतिक्रमण हटाया जाने लगा है।बार-बार चेतावनी के बाद भी जब वेंडिंग जोन में नही गये नगर परिषद के कर्मी तथा अधिकारी सड़क पर उतरे और सड़क के किनारे दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं फल विक्रेता के साथ-साथ अन्य दुकानदारों के भी सामान जब्त कर लिए।अपनी दुकान के सामने सब्जी विक्रेताओं को अनाधिकृत रूप से खड़ा कराने के आरोप में पतंजलि चिकित्सालय नामक दुकान से 2 हज़ार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।

बता दे कि बक्सर नगर परिषद द्वारा सत्यदेव गंज के पास सड़क किनारे ठेला खोमचा लगा सब्जी फल आदि बेचने वाले को एक हफ्ते का अल्टिमेटन दिया गया था।कि यहाँ से अपनी ठेला और दुकानें हटा वेंडिंग जोन में चले जाएं इसके बाद भी दुकानदार ने सड़क किनारे की जमीन को खाली नही किया।जिसके बाद आज से नगर परिषद द्वारा कड़ा एक्शन लेते हुए समनो को जब्त किया जा रहा है और जुर्माना भी लागया जा रहा है।बता दे कि इस मार्ग में इन दुकानदारों के कारण आये दिन जाम की समस्या बनी रहती है।खासकर त्यौहार में तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।जिसको देखते हुए नगर परिषद द्वारा इनको यहां से हटने को कहा गया था लेकिन न हटने पर अब करवाई प्रारम्भ हो गया है।

जानकारी देते हुए नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने बताया कि सामूहिक रूप से सत्यदेव गंज स्थित सभी दुकानदारों और सब्जी विक्रेताओं से अनुरोध किया गया था कि वह वेंडिंग जोन में अपनी दुकान स्थानांतरित कर ले लेकिन, वह ऐसा नहीं कर रहे थे ऐसे में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.