शराब अधिनियम मामले में मंडल कारा में बंद एक वृद्ध कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे मंगलवार की सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बता दें कि सोमवार को मंडल कारा में बंद कैदी जयराम यादव की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने कारा प्रशासन पर मारपीट करने के कारण मौत होने की बात बता कारा के पास हंगामा किया था।
वहीं मंगलवार को शराब अधिनियम मामले में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद कारा प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। यही कारण है कि बीमार कैदी को फोरन इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल कैदी की पहचान खैरा प्रखंड निवासी प्यारे मांझी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दो दिन पहले प्यारे मांझी को शराब पीने के आरोप में खैरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।



Leave a Reply