Breaking News

सहरसा में बंदर के आ’तंक से किसान हलकान:खेत में लगे फसल को कर रहे बर्बाद

सहरसा जिले के बनगांव प्रखंड में इन दिनों बंदर के आतंक से किसान हलकान और परेसान है।बंदर की इतनी बड़ी झुंड है कि किसान के खेत में जाकर बंदर लगे हुए फसल को बर्बाद कर रहा है।चाहे धान की फसल हो चाहे गेंहू हो या मक्का हो या मूंग हो सभी फसल को बर्बाद कर देता है। इसको लेकर किसान सब कई बार वन विभाग को लिखित आवेदन देकर बंदर से मुक्त कराने का आग्रह किया था। लेकिन आज तक विभाग के द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं कर पायी है। सभी किसान अपने खेत से प्रत्येक दिन बंदर को गुलेती से भगाते रहते हैं।जो तस्वीर के माध्यम से देखा जा सकता है।/

आप इस तस्वीर के माध्यम से देख सकते हैं कि कितनी बड़ी बंदर की झुंड है जिसको किसान अपने खेत से भगाते नजर आ रहे है। वहीं बंदर से परेसान किसान माधव खान ने बताया कि सरकार से हमलोगों को कुछ नहीं चाहिये।केवल बंदर को यहाँ से ले जाय सरकार।सरकार तरफ से यही बड़ी उपलब्धि होगी हमलोगों के लिये।यहां से सरकार बंदर को ले जायेगा तो हमलोगों को धाने धाने है।यहां किसान से बढ़कर कोई नहीं है।हमलोगों को 24 घण्टे रखवारी करना पड़ता है बंदर को लेकर।

वहीं बंदर से परेसान दूसरा किसान मंटू शर्मा ने बताया कि हमलोगों का बहुत छति हो रहा है।कितनी बार हमलोग वन विभाग से भी विनती किये जो बंदर से मुक्त करवाया जाय लेकिन आज तक विभाग कोई ठोस उपाय नहीं कर सका है।हमलोगों का जितना भी फसल होता है धान, मक्का,गेंहू,मूंग,आलू ,प्याज सब खा जाता है। हमलोग बंदर से काफी परेसान हैं। इसलिए सरकार से मांग करते हैं की बंदर से मुक्त करवाने का कोई ठोस उपाय किया जाय,जिससे हम किसानों का फसल बच सके।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.