BIHARBreaking NewsPATNASTATE

BreakingNews: बिहार में कोरोना की दस्‍तक- दो पॉजिटिव केस मिले! राजधानी पटना में एक म’रीज की मौ’त…

बिहार में कोरोना ने दस्‍तक दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार पटना के राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्‍टीच्‍यूट (RMRI) में दो म’रीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसमें एक की मौ’त भी हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि जिस मरीज की मौ’त हुई है, वह पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में किडनी का इलाज करा रहा था। वह मुंगेर जिला का रहने वाला था। प्रधान सचिव ने मृतक के कोरोना पॉजिटिव होने की भी पुष्टि की। हालांकि, इस मामले में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री, स्‍वास्‍थ्‍य सचिव व आरएमआरआइ के निदेशक के बयान अलग-अलग हैं।

देश में अभी तक कोरोना संक्रमण के 329 मामले मिले हैं, जिनमें से पांच की मौ’त हो चुकी है। यह वायरस दुनिया के 170 से अधिक देशों के 3,05,046 लोगों को संक्रमिज कर चुका है, जिनमें से 13,029 की मौ’त हो चुकी है।

पटना के आरएमआरआइ के निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने बताया कि देर रात जांच में दो कोरोना पॉजिटव मामले मिले हैं। उन्‍होंने बताया कि देर रात तक 114 नमूनों की जांच हुई थी, जिनमें शाम तक सौ सैंपल की जांच पूरी हो चुकी थी। उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं मिला। लेकिन देर रात क शेष 14 सैंपल की जांच के दौरान दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उन्‍होंने बताया कि इसकी जानकारी दिल्‍ली में भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और राज्‍य के स्वास्थ्य मंत्री व प्रधान सचिव को दी गई है।

उधर, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार कोरोना पॉजिटिव मुंगेर के रहने वाले एक मरीज की मौत की पुष्टि की है। उसकी दोनों किडनी भी काम नहीं कर रही थी। उन्‍होंने बताया कि वह मरीज एम्स पटना में इलाजरत था।

स्‍वाथ्‍य सचिव व आरएमआरआइ के निदेशक से अलग राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय बिहार में काेरोना की जानकारी से इन्‍कार कर रहे हैं। उनके अनुसार अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

अस्‍पतालों में सर्विलांस पर रखे गए 550 से अधिक लोग

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित देशों से लौटे करीब 550 यात्रियों को विभिन्‍न अस्‍पतालों में सर्विलांस पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार-नेपाल सीमा के 49 आवागमन केंद्रों पर भी अभी तक कुल 253089 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। पटना और गया एयरपोर्ट्स पर भी 20235 यात्रियों की जांच की गई है।

Input: Jagran

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.