किसी भी बीमा’री से ड’रें नहीं ल’ड़ें। वैसे भी किसी बीमा’री की एक ही का’ट होती है और वो है हेल्दी डाइट। अभी कोरोना वायरस को लेकर लोग बहुत भ’यभीत हैं। खुद को सुरक्षित माहौल में रखने के साथ वे हेल्दी डाइट लेने की कोशिशें में भी लगे हैं। ऐसे में बाहर के खाने से परहेज भी कर रहे हैं। इसीलिए दिल्ली-एनसीआर के शेफ कुछ हेल्दी डिशेज बता रहे हैं जिन्हें आप आराम से घर पर बना सकते हैं। कुछ रेस्त्रां अपने यहां हेल्दी ड्रिंक्स भी ऑफर कर रहे हैं।
सभी जानते हैं विटामिन सी इम्यूनिटी सिस्टम तो स्ट्रांग रखता ही है शरीर को चुस्ती के साथ उर्जा से भी भरपूर रखता है। विटामीन सी के लिए संतरे को ताजा देसी हर्ब के साथ बतौर ट्रक उपयोग में लाएं। हंग्री ऑब्जर्वर की संस्थापक पारुल शुक्ला बताती हैं कि इसके लिए आप संतरे का जूस कुछ इस तरह तैयार करें, यदि दो संतरे ले रहे हैं तो उसमें दो छोटी गाजर और दो इंच का अदरक का टुकड़ा भी ले लें और स्वादानुसार नमक मिला लें आपका जूस तैयार है। इसमें यदि कच्ची हल्दी मिला लेंगे तो आपका ड्रिंक और हेल्दी हो जाएगा।

संतरे व मिर्च की लौंजी सभी को पसंद आएगी : मारवाड़ी किचन की संस्थापक अभिलाषा जैन संतरे का उपयोग कुछ अलग तरीके से बताती हैं। कहती हैं संतरा विटामीन सी का भंडार तो है ही यह रोग प्रतिरोधक व वायरस से ल’ड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है। इन दिनों आप इसका प्रयोग कुछ इस तरह कर सकते हैं। संतरे को छीलकर बीज निकाल लीजिए। इसके बाद इसे कड़ाही में तेल डालकर सौंफ, जीरा, मेथी दाना, कलौंजी व अन्य अचारी मसालों व हींग और अंत में मिर्च डालकर छौंक लीजिए।संतरे की फाकों को दस मिनट तक पका लीजिए। अंत में इसमें आठ दस चीनी के दाने डालकर कड़ाही को ढक दीजिए। पढ़कर ही स्वाद आ रहा है न तो परे’शानी किस बात की है वर्क फ्रॉम होम करने के साथ ही घर पर ऐसे ही पौष्टिक जायका तैयार कर उनका भी आनंद लीजिए। एक और खास बात है चाहें तो इसे थोड़ा-थोड़ा कर टेस्ट लेने की तरह खा सकते हैं। इससे आपको विटामीन सी भी मिलता रहेगा। बच्चे व डायबिटिक लोगों को किसी भी बाहरी खतरे से सतर्क रहने की ज्यादा जरूरत होती है, ऐसे में उनके लिए तो यह डिश बहुत ही फायदेमंद है।
सूखी दाना मेथी की सब्जी : मेथी के गुणी दानों का भरपूर लाभ लेने के लिए उन्हें रातभर भिगोकर रख दें और सुबह कुकर में एक सीटी लगवा दें। अब तैयार होगी मेथी के दाने की खास सब्जी। इसके लिए कड़ाही में बेसन भूनकर उसमें मिर्च व नमक मिला लें। कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें हींग व जीरे का तड़का लगाएं और भुना हुआ बेसन व अन्य मसाले मिलाएं। अब इसमें उबली हुई मेथी का पानी निकाल कर मिला दें। बस आपकी लजीज सेहतमंद सब्जी तैयार। इसी तरह अभिलाषा मेथी की लौंजी के बारे में भी बताती हैं, गुणकारी मेथी को लौंजी के लिए भी भिगोकर रखना होगा और फिर उबालकर निचोड़ लेंगे। उसके बाद हींग, जीरा और सौंफ का छौंक लगाएं।

चाहें तो और टेस्ट देने के लिए इसमें मेथी और किशमिश के साथ अन्य मसाले भी डाल लें और अंत में इस सामग्री में गुड़ का पानी डालें फिर कुछ देर के लिए मंदी आंच पर पकने दें। आपकी मेथी लौंजी तैयार है, इसे आप फ्रिज में भी रख सकते हैं, खराब भी नहीं होगी। इसे कई दिनों तक खाने में प्रयोग कर सकते हैं। इसमें आपको एक और खास बात बताना चाहूंगी कि मेथी दानों को पूरी प्रक्रिया में हाथ से स्पर्श न करें सिर्फ चम्मच का ही इस्तेमाल करें, अन्यथा मेथी कड़वी हो जाएगी। इसी तरह से आंवले व मिर्च का अचार भी फटाफट बनाया जा सकता है। इसके लिए आंवले को नमक, हल्दी के साथ उबाल लें। अब उबले आंवले से बीज निकालें। कड़ाही में तेल गर्म कर लें, हरी मिर्च, हींग, जीरा, कलौंजी सौंफ का छौंका लगा लें। और अंत में इसमें आंवला डाल दें। अजवाइन के पराठे के साथ इसका सेहतमंद स्वाद मिलेगा।
घर में बनाएं तंदूरी मुरब्बा
चलिए अब शेफ इंदरदेव आपको कुछ और हेल्दी डिशेज के बारे में बताएंगे। तंदूरी आंवले का मुरब्बा, अब आंवला भी तंदूरी? चौंकिए मत। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती चुनौतियों के इस दौर में फिट व इम्यून रखने के लिए आंवले को तंदूरी अंदाज में तैयार किया जा रहा है। इसके लिए उबले हुए आंवले को भारतीय मसालों के साथ मैरिनेट कर लें। इससे मुरब्बे में टैंगी फ्लेवर आ जाएगा। इसे और स्पाइसी बनाने के लिए इसमें अचार का पेस्ट मिला लें। अब इस पूरे मिश्रण को थोड़ी देर मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें। अब मैरिनेटेड आंवले को कोयले की आंच पर तंदूर में रोस्ट करें। इस पर चीनी की परत लगाएंगे। ये जो चीनी की परत है इससे जला हुआ स्मोकी फ्लेवर मिलेगा। सेहत व स्वाद से भरपूर इस मुरब्बे का प्रतिदिन सेवन करके आप सेहतमंद रह सकते हैं। इसे घर पर आप इलेक्ट्रिक तंदूर पर बना सकते हैं।

कैरी का पन्ना
कैरी भी विटामिन सी से भरपूर होता है। पन्ना या कैरी की छाछ विटामिन सी से भरपूर होती है। इसके लिए कैरी को अच्छी तरह से उबाल लें। अब इसका रस निकाल कर इसमें गुड़, भुना हुआ जीरा नमक व काला नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस कंसंट्रेट को स्टोर किया जा सकता है।
यहां मिलेंगे हेल्दी ड्रिंक्स एनआरआइ चायवाला, नोएडा : रेस्त्रां का दावा है कि यहां पर दी जाने वाली चाय व मॉकटेल्स के जरिए आप कोरोना वायरस से लड़ पाएंगे। इस चुनौती के बाद यहां पर दो नई प्रकार की चाय मेन्यू में शामिल की गई हैं। यहां पर आपको स्ट्रांग जंजर और मुलेठी चाय के अलावा तीन नए मॉकटेल्स में मिमोसार्, जंजर ऑरेंज और ऑरेंज ब्लूम मिलेगा।
कैफे सांते, गुरुग्राम
भले ही अधिकतर रेस्त्रां ग्राहकों के इंतजार में कुछ दिनों के लिए बंद कर दिए गए हों लेकिन कुछ रेस्त्रां ऐसे भी हैं जहां कि साफ सफाई के साथ-साथ प्यूरीफाइंग व प्रतिरक्षा में वृद्धि रेसिपीज भी तैयार की जा रही हैं। गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित कैफे सांते में इस समय हाइजीन को महत्व दिया जा रहा है। इसके कर्मचारियों को खांसी व बुखार के टीके भी लगवाए गए हैं। इसके अलावा रेस्त्रां में जाते ही आपको सेनिटाइजर भी दिया जाता है। यहां पर र्सिंटग अरेंजमेंट भी दूर-दूर किया गया है। तो चिंता किस बात की बेफिक्र होकर रेस्त्रां में लजीज जायकों का सुस्वाद लें।
द फ्रेंच का मॉकटेल : ग्रेटर कैलाश स्थित द फ्रेंच रेस्त्रां में विशेष प्रकार के मॉकटेल्स परोसे जा रहे हैं। कैफे का दावा है कि वर्जिन टॉडी और रीबूट 19 नाम के इन मॉकटेल्स से शरीर को वायरस से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
सोहो किचन एंड कंपनी, नोएडा : सोहो किचन में विटामिन सी से भरपूर ऑरेंज सनराइज, ओशियन ब्रीज और मोइतो दिया जा रहा है। इनमें इलायची, स्टार एनीस और एलोवीरा जैसे पदार्थों को उपयोग में लाया जा रहा है जो कि वायरस से लड़ने की क्षमा उत्पन्न करता है।




Leave a Reply