मुजफ्फरपुर में दुर्गा पूजा को लेकर सभी स्तरों पर तैयारी जोरशोर से चल रही है। पुलिस-प्रशासन और ट्रैफिक विभाग ने कमर कस लिया है। शहर में ट्रैफिक को लेकर भी कई बदलाव किए जाने वाले हैं। ताकि श्रद्धालुओं को मेला घूमने और माता के दर्शन करने में परेशानी नहीं हो। अक्सर दुर्गा पूजा मेला के दौरान बाजार में भारी भीड़ उमड़ती है। बाइक और कार भी लेकर लोग मेला में प्रवेश कर जाते हैं। इससे पूरे दिन पूरा शहर भीषण जाम की चपेट में रहता है। श्रद्धालुओं को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए ट्रैफिक DSP रविंद्र नाथ सिंह ने ट्रैफिक प्लान बनाकर SDO पूर्वी ज्ञान प्रकाश को प्रस्ताव भेजा है। वहां पर मंथन के बाद इसपर मुहर लगते ही शहर में पूजा के दौरान नया रूट चार्ट लोगों को फॉलो करना होगा।
क्या है इस रूट चार्ट में
ट्रैफिक DSP ने जो प्रस्ताव भेजा है उसमे 20 रास्ते वन वे करने की बात है। इसके अलावा नौ प्वाइंट पर ड्रॉप गेट बनाया जायेगा। शहर में सात जगहों पर चलंत शौचालय का भी निर्माण कराया जायेगा। ताकि श्रद्धालुओं और मेला घूमने वालों को परेशानी नहीं है। इसमें हरिसभा चौक, सरैयागंज अन्नपूर्णा मंदिर के समीप, गोला रोड दुर्गा स्थान के पास, छाता चौक, माड़ीपुर, अघोरिया बाजार और साडपुरा रोड में चलंत शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
ये रास्ते होंगे वन वे
- पहले से जिन रास्तों में वन वे लागू है। वह पूर्व की तरह रहेगा।
- कंपनीबाग मस्जिद से कोई भी गाड़ी सूतापट्टी में इंट्री नहीं करेगी।
- सूतापट्टी मोड़ से सरैयागंज टावर की तरफ जाने वाली गाड़ियां सूतापट्टी मुख्य बाजार से होकर कंपनीबाग मस्जिद सरैयागंज रोड में निकलेगी।
- अखाड़ाघाट रोड से पूल को तरफ सरैयागंज टावर की ओर जाने वाली गाड़ियां तेजपाल चौक से होते हुए रानी सती मंदिर होते हुए कंपनीबाग रोड में निकलेगी।
- नगर थाना से होकर कोई भी गाड़ी कल्याणी चौक की तरफ नहीं जाएगी। तिलकमैदान रोड, जवाहरलाल रोड होते हुए कल्याणी तक जाएगी।
- पंकज मार्केट से टावर की तरफ गाड़ी नहीं जाएगी। लेकिन, टावर की तरफ से पंकज मार्केट की तरफ गाड़ी जाएगी।
- अघोरिया बाजार से हरिसभा जाने वाली स्वारी गाडियां आमगोला रेलवे पुल होकर दीवान रोड, मस्जिद रोड होते हुए कल्याणी की तरफ जाएगी।
यहां होगा बैरिकेडिंग
- मिठनपुरा पानी टंकी चौक के पास अस्थाई बैरिकेडिंग लगाया जाएगा।
- हरिसभा चौक के पास भी बैरिकेडिंग होगा। इस दौरान देवी मंदिर वाले रास्ते में सिर्फ पैदल जा सकते हैं।
- LIC ऑफिस से देवी मंदिर की तरफ निकलने वाली सभी गलियां बंद रहेगी।
- रज्जू साह लेन में भी बैरिकेडिंग किया जाएगा।







Comment here