Breaking News

10वीं पास स्टूडेंट ध्यान दें…:बिहार कार्यालय परिचारी के 238 रिक्त पदों पर निकाली वैकेंसी,

बिहार सरकार के द्वारा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में कार्यालय परिचारी के कई पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसमें दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 238 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्त पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह अधिकारिक वेबसाइट dst.bihar.gov.in पर जाकर 31 अक्टूबर 2022 से पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर ले।

पदों का विवरण।

विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में कुल 238 रिक्त पदों पर वैकेंसी निकली है।इनमें 99 पद अनारक्षित है। 24 पद ईडब्ल्यूएस, 40 एमबीसी, 65 एससी, 2 एसटी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 8 पद आरक्षित हैं।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट का भी प्रावधान है। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को तीन वर्ष, बीसी व एमबीसी वर्ग के पुरुष महिला वर्ग को तीन वर्ष और एससी, एसटी पुरुष महिला वर्ग को पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

वही इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मैट्रिक में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए तीन गुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में बुलाया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.