Breaking NewsCRIMERAJASTHAN

BigBreakingNews: कोरोना की वजह से राजस्थान में 22 से 31 मार्च तक लॉकडाउन, राज्य में COVID-19 के अब तक 17 मामले दर्ज…

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राजस्थान सरकार ने 22 ले 31 मार्च तक राज्य में लॉकडाउन घोषित कर दिया है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान सब्जियां, डेयरी और मेडिकल और दैनिक जरूरतों की चीजों कि बिक्री करने वाली दुकानें खुली रहेंगी। अब तक राजस्थान में दो विदेशियों सहित 17 मामले दर्ज किए गए हैं।

वहीं, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 60 और मामलों की पुष्टि होने के साथ शनिवार (21 मार्च) को यह संख्या बढ़ कर 283 हो गई। इसबीच, कई राज्यों ने इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लोगों की आवाजाही और भीड़भाड़ को सीमित करने के अलावा कई एहतियाती उपायों की घोषणा की है।

देश में रविवार (22 मार्च) सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार (19 मार्च) को लोगों से सामाजिक मेल जोल से दूर रहने की अपील करते हुए कहा था कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर अन्य लोग घरों से बाहर नहीं निकलें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या, जिनकी पुष्टि हुई है, 283 हो गई है जिसमें 60 नए मामले शामिल हैं। यह देश में किसी एक दिन में सबसे ज्यादा मामला है। इस आंकड़े में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में हुई चार मौतें भी शामिल हैं।

दुनियाभर में 11,737 लोगों की मौ’त
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, दिसंबर में चीन से फैले कोरोना वायरस से शनिवार (21 मार्च) तक दुनियाभर में 11,737 लोगों की मौ’त हो गई। इस वायरस ने 164 देशों को अपनी चपे’ट में ले लिया, जिससे 277,106 संक्रमित हुए। इटली में 47,021 मामलों में से 4,032 लोगों की मौ’त दर्ज की गई जबकि 5,129 लोगों की सेहत में सुधार हुआ। चीन में 81,008 मामले सामने आए, इनमें से 3,255 लोगों की जान चली गई और 71,740 मरीज ठीक हुए। इटली और चीन के बाद सर्वाधिक ईरान में 1,556 मौ’त जबिक स्पेन में 1,326 और फ्रांस में 450 लोगों की मौ’त हो गई।

करीब एक अरब लोग घरों में रहने को मजबूर
एएफपी की गणना के मुताबिक, दुनियाभर के 35 देशों में रहने वाले करीब 90 करोड़ लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, इनमें करीब 60 करोड़ लोग सरकारी प्रतिबंध के कारण घरों में हैं। कोलंबिया भी मंगलवार (24 मार्च) शाम से अनिवार्य एकांतवास लागू करेगा। ठीक ऐसा ही कदम तूनिसिया में रविवार (22 मार्च) से उठाया जाएगा। अमेरिका में भी सात राज्यों कैलिफोर्निया, न्यूयॉर्क, इलिनोइस, पेनसिलवेनिया, न्यू जर्सी, कनेक्टिकट और नेवादा ने लोगों को घरों में रहने का आदेश दिया है।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.