गोपालगंज में डिप्टी सीएम तेजश्वी यादव आज हैलीकॉप्टर द्वारा गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां थावे वाली के दरबार मे पहुंचे मां की पूजा अर्चना की साथ ही पूजा अर्चना के बाद उन्होंने थावे मंदिर परिसर में पत्रकारो से वार्ता की। इस दौरान पत्रकारो से वार्ता करते हुए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा की अमित शाह सिर्फ बेकार की बात करने आए थे। पूर्णिया में पीएम मोदी ने जो घोषणा किये थे उसका क्या।
उन्होंने कहा कि अमित शाह पूर्णिया आए तो उन्हें स्पेशल पैकेज विशेष राज्य की दर्जा की बात करना चाहिए था लेकिन सिर्फ बेकार की बात करने आए थे। केंद्र में 8 साल से बीजेपी कि सरकार है लेकिन इस क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया। इस क्षेत्र के साथ जानबूझकर सौतेला व्यवहार किया गया। क्योंकि यह क्षेत्र लालू प्रसाद यादव का घर है। हम लोग बात नहीं काम करते हैं। साथ हीं उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अगले कुछ दिनों में डेढ़ लाख लोगो को नौकरी देगी।

नियुक्ति पत्र देने का काम शुरू हो गया है। गोपालगंज जिले में मेडिकल अस्पताल बनाने की सौगात देते हुए 5सौ करोड़ का मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद दिल्ली रवाना हो चुके हैं और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिल्ली के लिए निकलेंगे। गोपालगंज में तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी रविवार को दिल्ली रवाना होंगे और सोनिया गांधी से दोनों की मुलाकात होगी।
थावे दुर्गा मंदिर में पूजा करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर हथुआ के लिए हुए । पत्नी राजश्री के नही आने के बारे में उन्होंने बताया फिर काफी आएंगे। बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने गृह जिला गोपालगंज में पहुंच कर ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद 600 करोड़ के योजनाओं की घोषणा की है। डिप्टी सीएम ने थावे मंदिर की विकास के लिए विशेष पैकेज बिहार सरकार से देने की घोषणा की।







Leave a Reply