आज दिनांक 21 मार्च 2020 को स्थानीय यू. बी. टॉवर में जिले के सैकड़ों शिक्षकों के बीच नोवल कोरोना वायरस के फैलने से रोकने के विभिन्न तरीकों पर वृद्ध चर्चा हुई। इस गोष्ठी में जिले के नव उत्क्रमित एवं उत्क्रमित के साथ माध्यमिक एवं वित्त रहित शिक्षकों ने बड़े जोश खरोस के साथ भाग लिया एवं सभी ने समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का शपथ लिया।सभा की अध्यक्षता डॉ. मनोज कुमार यादव, संचालन राजेश कुमार ने किया जिसमें भूषण कुमार झा को प्रमुख वक्ता बनाया गया। सभा को संबोधित करने वाले प्रमुख वक्ता भूषण कुमार झा ने कहा कि देश में छाए इस संकट की घड़ी में हमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विभिन्न निर्देशों का ईमानदारी के साथ पालन करना चाहिए, अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए एवं बुजुर्गो बच्चों एवं स्वयं के साथ साथ घर दरवाजा का विशेष सफाई पर ध्यान देना चाहिए।

इस कार्यक्रम से आस पड़ोस के लोगो को भी अवगत कराना चाहिए, ताकि समाज में भी लोग इस संक्रमण से बचने का विशेष प्रयास कर सके।जागरूकता अभियान में शिक्षकों के मास्क के साथ साथ सैनेटाइजर भी दिया गया। जागरूकता अभियान को संबोधित करने वालो में प्रमुख रूप से भाग्यनारायण कुमार, राजेश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश, विकाश कुमार, जयेश कुमार, दीपक कुमार, संजय कुमार, साधना कुमारी, पिंकी कुमारी, शिल्पी सिन्हा, अर्चना कुमारी, हसन रजा, मनोज कुमार, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अमित कुमार, संजीव झा, मो. इम्तियाज, हक जी, कृष्ण कुमार झा, सुनील कुमार, सुबोध कुमार, रूपेश कुमार, प्रशांत कुमार, मुकेश सिन्हा, विजय कुमार, मो. अोबैदुल्ला जमा, मनलिका, राजलक्ष्मी कुमारी, अन्नपूर्णा कुमारी, कुंदन कुमार, रामशंकर रंजन, नमिता सिन्हा आदि के अभियान के अंत में लालगंज जलालपुर बालिका प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय के शिक्षक स्व. अरविंद कुमार तिवारी की मृत्यु पर दो मिनट का शोक प्रकट किया गया एवं सरकार से मृत शिक्षक के परिवार के अनुकंपा का लाभ देने की मांग की गई।








Leave a Reply