पटना/मुफ्फफरपुर।मनरेगा मजदूर विकास संगठन ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू का समर्थन किया है तथा संगठन की ओर से राज्य के सभी जिलों में मनरेगा मजदूर विकास संगठन के कार्यकर्ताओं एवं संगठन से जुड़े मजदूरों के बीच कोरोना से बचाव के उपायों के संबंध में जन जागरण अभियान चलाया गया। संगठन की ओर से कोरोना से बचाव के लिए साबुन व सेनेटाइजर भी वितरित किया गया।

संगठन से जुड़े प्रत्येक जिले के कार्यकर्ताओं एवं मजदूरों द्वारा 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
प्रधान मंत्री श्री मोदी के आह्वान के मद्देनजर सिर्फ सभी जिला मुख्यालयों में ही नहीं , प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी कोरोना भगाओ जन जागरण अभियान चलाया गया।जिला प्रभारी मुजफ्फरपुर श्री शान्ति भूषण पाठक की देख रेख में कोरोना से बचाव के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया।








Leave a Reply