औरंगाबाद में दोस्तों के साथ स्कूल से पढ़कर लौट रहे एक किशोर लापता हो गया। जिसका कोई सुराग नहीं मिल रहा है। जिससे परिजन परेशान हैं। लापता 15 वर्षीय किशोर आकाश कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सैनिक चतरा गांव निवासी रंजन यादव का बेटा है। हर दिन की तरह शुक्रवार को किशोर अपने दोस्तों के गेट स्कूल में पढ़ने गया था। पढ़ने के बाद सभी दोस्त साथ में घर लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में आकाश ने कहा कि तुम लोग चलो मैं बाद में आउंगा।
इसके बाद फिर वापस आकाश रामाबांध बस स्टैंड की ओर गया, लेकिन देर रात तक वह नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वहीं रिश्तेदारों के घर पता लगाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फोन के माध्यम से आसपास के गांव व रिश्तेदारों से संपर्क किया, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। जिसके बाद इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस व नगर थाना पुलिस को दी।
वहीं किशोर की खोजबीन की गुहार लगायी। किशोर को नहीं मिलने से परिजन काफी परेशान और बेचैन हैं। इधर शहर में लगातार किशोरों को लापता होने से शहरवासियों में डर का माहौल पैदा हो गया है। पुलिस की मानें तो कुछ बच्चे शरारती तत्व के होते हैं और पैसों के लिए खुद ही लापता होने का ढोंग रचते हैं। ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले सामने आया है। पैसा नहीं मिलने पर एक किशोर घर से भाग निकला।



Leave a Reply