पटना में शनिवार दोपहर हुए झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, बिहार में अगले तीन-चार दिनों तक वज्रपात और बारिश होने की संभावना जताई जा रही। वज्रपात को लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट भी जारी किया गया है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश दर्ज की गई। बता दें कि इस वक्त पूर्वी उत्तर प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही। आपको बता दें कि इस साल राज्य में वज्रपात के कारण 100 से भी अधिक लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में बेहतर यही होगा कि मौसम का हाल देखकर ही अपने घर से बाहर निकलें।







Leave a Reply