मुजफ्फरपुर:
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से जुड़े संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को कन्या उत्थान योजना की 25-25 हजार रुपये की राशि नहीं मिल पा रही है. इससे छात्राएं काफी परेशान हैं. योजना का लाभ लेने के लिए छुट्टी के बावजूद छात्रों विवि पहुंच रही हैं.
दरअसल, सरकार ने संबद्ध कॉलेज में निर्धारित सीट पर नामांकन लेने वाली छात्राओं को ही इस योजना का लाभ देने का निर्देश दिया है। इसके लिए बीआरए बिहार विवि प्रशासन की ओर से कई बार संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र लिख अध्यक्ष छात्र कल्याण को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया, लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं मिली है।इधर, विवि का चक्कर लगा रही छात्राओं को जब विवि प्रशासन ने सच्चाई से अवगत कराया है, तो छात्राओं ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. छात्रों का कहना है कि विवि व कॉलेज के चक्कर में वे लोग क्यों परे’शान हों, क्योंकि उनका एडमिशन विधिवत लिया गया है।

परीक्षा भी ली गयी और अच्छे अंक से पास कर गयी हैं. विवि ने सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया है. अब उन्हें कन्या उत्थान योजना की राशि से क्यों रोका जा रहा है। विवि के प्रवक्ता डॉ सतीश कुमार राय ने कहा कि सरकार की ओर से संबद्ध कॉलेजों में जांच के बाद ही इन छात्राओं को राशि देने की बात कही गयी है. कॉलेज यह लिख कर दें कि जिन विषयों में उसे विवि से संबद्ध मिली है, उन विषयों में स्वीकृत सीट पर ही छात्राओं का एडमिशन लिया गया है. फिर से कॉलेजों को पत्र भेज रिपोर्ट मांगी जायेगी।

Input: प्रभात खबर



Leave a Reply