Breaking News

आरा में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण की तैयारियों में तेजी:18 लाख रुपए से बन रहा अमेरिका का स्वामी नारायण मंदिर, हाथी पर सवार मां देगी दर्शन

भोजपुर जिले के आरा शहर में इस बार अनोखे और आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। शहर में दुर्गा पूजा समितियों की तरफ से भव्य एवं आकर्षक पंडाल और मूर्तियों के साथ साज–सज्जा का काम जोरों पर शुरू कर दिया है। इसको लेकर कहीं बंगाल तो कहीं बिहार और लोकल एरिया से कारीगर बुलाए गए हैं। ऐसे भी शहर के श्रद्धालु भी मां दुर्गा के दर्शन के लिए और पंडाल देखने को उत्सुक है। नवरात से पूर्व शहर में पंडाल निर्माण की तैयारियां जोरों से चल रही है। आइए जानते हैं पंडाल का कहां क्या तैयार हो रहा स्वरूप…

पंडाल की लागत करीब 18 लाख रुपए है और इसकी चौड़ाई 80 और ऊंचाई 100 फीट है।

पंडाल की लागत करीब 18 लाख रुपए है और इसकी चौड़ाई 80 और ऊंचाई 100 फीट है।

हाथी पर सवार होकर आ रही मां दुर्गा

शहर के बाजार समिति में अमेरिका (शिकागो) का स्वामी नारायण मंदिर बनाया जा रहा है। कहा जाता है कि बाजार समिति पूरे आरा शहर में सबसे महंगा पंडाल का निर्माण करता है। इस बार भी पंडाल की लागत करीब 18 लाख रुपए है। इसकी चौड़ाई 80 और ऊंचाई 100 फीट है।

मां दुर्गा की मूर्ति 18 फीट होगी, जो हाथी पर सवार दिखेगी।

मां दुर्गा की मूर्ति 18 फीट होगी, जो हाथी पर सवार दिखेगी।

पंडाल समिति के कोषाध्यक्ष इंदल यादव ने बताया कि पंडाल बनाने के लिए सभी स्थानीय कारीगर जुटे हुए हैं। मां दुर्गा की मूर्ति 18 फीट होगी, जो हाथी पर सवार दिखेगी। मूर्ति का निर्माण एक लाख रुपए में कराया जा रहा है। इसके लिए कारीगर दिन-रात मेहनत कर पंडाल को प्रथम स्थान लाने की उम्मीद लगाए हैं।

संगम कला मंदिर द्वारा 10 लाख की लागत से 110 फीट का पंडाल तैयार किया जा रहा है।

संगम कला मंदिर द्वारा 10 लाख की लागत से 110 फीट का पंडाल तैयार किया जा रहा है।

गुजरात के अक्षरधाम मंदिर का हो रहा निर्माण

कतीरा होमगार्ड में पिछली बार कोलकाता का विक्टोरिया महल बनाया गया था। इस बार भी पंडाल के अध्यक्ष ने कुछ ऐसा ही करने का डिसीजन लिया है। इस बार गुजरात के अक्षरधाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल के अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि हमारे संगम कला मंदिर द्वारा 10 लाख की लागत से करीब 110 फीट का पंडाल तैयार किया जा रहा है। मूर्ति भी 80 हजार की होगी। सभी मूर्ति 15 फीट की है। चंदन ने बताया कि साज-सज्जा के सामान के लिए डेढ़ लाख का बजट है। पंडाल को बनाने के लिए सभी कारीगर बंगाल से आए हैं।

8 लाख रुपए से बन रहा भुनेश्वर का नया पल्ली मंदिर

शहर के पकड़ी चौक में मां दुर्गा का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ पुनीत यादव ने बताया कि पकड़ी चौक पर भुनेश्वर का नया पल्ली मंदिर के तर्ज पर 3600 वर्ग फुट में पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 80 फुट और चौड़ाई 45 फुट होगी। इसकी लागत करीब 8 लाख रुपए है। 50 हजार की लागत से मूर्ति तैयार की जा रही है। प्रतिमा 15 फीट की होगी, जो बंगाल थीम पर बनाई जा रही है। पुनीत ने बताया कि साज–सज्जा में 80 हजार का बजट रखा गया है। पकड़ी चौक पर पहली बार बंगाली थीम पर बन रहा है। इसकी तैयारी को लेकर सभी कारीगर जोर-शोर से लगे हुए हैं।

पंडाल के सदस्य पवन कुमार ने बताया कि यहां 12 फीट की मूर्ति बन रही है।

पंडाल के सदस्य पवन कुमार ने बताया कि यहां 12 फीट की मूर्ति बन रही है।

पंडाल में अनोखी सजावट से बन रही पांच मूर्तियां

शहर के चर्चित नवादा थाना मोड़ के पास ओम कला मंदिर द्वारा इस बार वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। पंडाल की लागत करीब चार लाख रुपए है। पंडाल की जानकारी देते हुए पंडाल के सदस्य पवन कुमार ने बताया कि यहां 12 फीट की मूर्ति बन रही है। इसकी लागत डेढ़ लाख रुपए है। पंडाल में अनोखी सजावट से बनी पांच मूर्तियां आपको दिखेंगी। इसके लिए हम लोग 3 लाख रुपए खर्च करने वाले हैं। इसका निर्माण शहर के लोकल कारीगर कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.