मुंगेर में आगामी 26 सितंबर से नवरात्रा की शुरुआत हो रही है। नवरात्रा को लेकर एक ओर जहां श्रद्धालुओं में उत्साह है। वहीं दूसरी ओर इस बार श्रद्धालुओं को दिखेगा मुंबई का ताज होटल। 20 किलोमीटर दूर बरियारपुर प्रखंड के कल्याणपुर गांव में झारखंड के गिरिडीह से आए लगभग 20 मजदूरों के द्वारा 4 हजार बांस एवं पलाई एवं कपड़ा से कल्याणपुर के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में मुंबई के ताज होटल के थीम पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।
पंडाल का निर्माण कर रहे मजदूरों ने बताया कि लगभग 40 लाख की लागत से यह पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है और एक पंडाल को बनाने में 30 से 40 दिन का कुल समय लगता है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक कल्याणपुर की बड़ी दुर्गा में प्रत्येक बांस कुछ ना कुछ अलग थीम पर पंडाल का निर्माण कराया जाता है।

4 हजार बांस से बन रहा पंडाल।







Leave a Reply