Breaking News

सीतामढ़ी में इंटरमीडिएट और स्नातक पार्ट वन का फार्म निकला:सभी कॉलेजों में 23 सितंबर तक ही लिए जाएंगे फॉर्म

सीतामढ़ी में इंटरमीडिएट स्कूलों व कॉलेजों में इंटरमीडिएट का परीक्षा फॉर्म भराना शुरू हो गया है। इसके साथ ही स्नातक पार्ट वन की भी परीक्षा का फार्म भराना सोमवार से ही शुरु है। परीक्षा फॉर्म भराने वाले छात्र – छात्राओं की भीड़ स्कूलों व कॉलेजों में दिख रही है। डुमरा के रामसकल सिंह साइंस कॉलेज, रामसकल सिंह महिला कॉलेज और श्रीलक्ष्मी किशोरी महाविद्यालय सोमवार को इंटर व स्नातक का परीक्षा फार्म भराने को लेकर काउंटरों पर बैंक चालान कटवाने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ लगी रही।.

इस संबंध में एसएलके कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि फार्म भराने की प्रक्रिया को लेकर कॉलेज में विज्ञान, कला व वाणिज्य संकायवार अलग-अलग काउंटर बनाएं गये है। स्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए विषयवार अलग-अलग सात काउंटर बनाए गये है। इन काउंटरों पर बैंक चालान कटाने, परीक्षा फार्म लेने व भरे हुए फार्म जमा कराने के लिए छात्र-छात्राओं को दिशा निर्देश दिया गया है। साथ ही कोटिवार छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा शुल्क निर्धारित कर दी गई है।

परीक्षा फार्म भरने के लिए संबंधित छात्र-छात्राएं पहले कॉलेज में संबंधित संकाय के काउंटर से नामांकन का चालान दिखाकर परीक्षा शुल्क की राशि का चालान बनवाकर बैंक ऑफ बाड़ौदा सीतामढ़ी शाखा में जमा करेंगे। इसके बाद बैंक में शुल्क जमा करने का चालान कॉलेज दिखाकर परीक्षा फार्म प्राप्त करेंगे। बताया गया की आगामी 23सितम्बर तक परीक्षा फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। इसका समय सुबह 11बजे से साम 3बजे तक निर्धारित है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.