बिहार के 20 जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने भी लोगों को अलर्ट रहने और इसे लेकर गाइडलाइन का पालन करने को कहा है। रोहतास में पुराने शिव मंदिर पर बिजली गिरने के बाद काफी देर तक गुंबद से धुआं उठता रहा। गनीमत रही की कोई इसकी चपेट में नहीं आया है।
बीते 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के लिए सरकार की तरफ से मुआवजे का ऐलान भी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 20 जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही। बाकी अन्य जिलों में भी मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया जा रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया।
बिहार के 20 जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बिहार के 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया। जिसमें पटना, जहानाबाद, गया, अरवल, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, बक्सर,नवादा, नालंदा,औरंगाबाद, गया, जमुई, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और बांका शामिल है। वहीं इन जिलों में मौसम विभाग ने बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका वाले इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत
बिहार में आकाशीय बिजली से होने वाली मौत रुकने का नाम नहीं ले रही। राज्य में जहां बारिश से कुछ इलाकों में किसानों को राहत मिली है, तो वहीं कुछ इलाकों में बारिश की वजह से आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी है। पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से बिहार में 11 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें पूर्णिया के 4, सुपौल के 4 और अररिया के 3 लोगो को मौत हो गई है।




रोहतास में पुराने शिव मंदिर में बिजली गिरने के बाद काफी देर तक गुंबद से धुआं उठता रहा।
रोहतास में शिव मंदिर पर गिरी बिजली
जिले के अधिकांश हिस्सों में सोमवार शाम बारिश हुई और इस दौरान लगातार आकाशीय बिजली भी चमकती रही। इसी क्रम में अकोढ़ीगोला के धराहरा गांव में पुराने शिव मंदिर पर आकशीय बिजली गिरी। मंदिर पर बिजली गिरने के कारण गुंबद से धुआं उठने लगा। मंदिर पर बिजली गिरने की बात गांव में तेजी से फैली और बड़ी संख्या लोग मंदिर के पास जमा हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर काफी पुराना है, लेकिन बिजली गिरने से सिर्फ गुंबद क्षतिग्रस्त हुआ है। जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है।



Leave a Reply