Breaking News

BPSC CDPO Recruitment:बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुख्य परीक्षा का नोटिस जारी, 21 सितंबर से करें आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग ने बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया है। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 सितंबर 2022 से शुरू होगी। वही परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 और 9 नवंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क।

बीपीएससी की मुख्य परीक्षा में आवेदन करने के लिए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपए का शुल्क देना होगा जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपए का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

55 रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति।

अभी से कुछ दिन पहले ही बाल विकास परियोजना अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। जिसमें कुल 883 आवेदकों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य घोषित किया गया है। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 55 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

कैसे होगा चयन।

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने के बाद, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.