Breaking News

सीवान में पिस्टल के साथ अपराधी गिरफ्तार:दहशत फैलाने की नियत से बीच सड़क हथियार लेकर खड़ा था

सीवान। पुलिस ने दहशत फैलाने के नियत से सड़क पर खड़े एक शख्स को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी की गिरफ्तारी शुक्रवार की देर संध्या हुई इसके बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के रगडगंज निवासी इंद्रजीत चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने थाना कांड संख्या 280/22 दर्ज किया है।

घटना के संबंध में महाराजगंज थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर दहशत फैलाने के नियत से रगड़गंज मोड़ के सामने खड़ा है। इसके बाद एसआई दिलीप कुमार एएसआई विनोद कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि सुनील कुमार अपने हाथ में पिस्टल लेकर खड़ा है। पुलिस जैसे ही करीब पहुंची युवक वहां से पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस बल की मदद से युवक को खदेड़ कर पकड़ा गया।

उसके बाद उसकी पूछताछ की गई तो अपना पहचान रगड़गंज निवासी इंद्रजीत चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बताया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस लेकर थाने पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट लगाकर उसे जेल भेज दिया। वहीं घटना के बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस का यह अंदेशा है कि युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हाथ में पिस्टल लेकर खड़ा था। हालांकि स्थानीय लोगों की गुप्त सूचना तथा पुलिस की तत्परता के साथ उसे वरदात से पहले गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आज उससे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.