छठे चरण के तहत पटना जिला परिषद नियोजन इकाई में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के चयनित अभ्यर्थियों को 21 नवंबर को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे । दूसरी ओर सारण जिला परिषद नियोजन इकाई में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक पद के चयनित अभ्यर्थियों को 28 सितंबर को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। बता दें कि छठे चरण के तहत आवेदन लेने कि प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। वेकेंसी 2019 की है। इसलिए छठे चरण में आवेदन के लिए जो प्रावधान था उसे पूरा करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदक होंगे।
19 से 29 सितंबर तक आवेदन लिए जाएंगे
पटना और सारण जिला परिषद नियोजन इकाइयों के लिए शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को शेड्यूल जारी किया है। पटना जिला परिषद नियोजन इकाई के लिए 19 सितंबर से 29 सितंबर तक आवेदन पड़ेंगे। 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक औपबंधिक मेधा सूची तैयार की जाएगी। नियोजन समिति द्वारा 12 अक्टूबर तक औपबंधिक मेधा सूची का अनुमोदन होगा। 13 अक्टूबर तक औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस पर 14 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आपत्ति ली जाएगी। 2 नवंबर तक आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा 4 नवंबर को मेधा सूची प्रकाशित की जाएगी। इसमें शामिल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों का मिलान 7 नवंबर को किया जाएगा। 11 नवंबर तक अंतिम मेधा सूची का अनुमोदन होगा। इसे विद्यालयवार- विषयवार रिक्ति के साथ एनआईसी की वेबसाइट पर 14 नवंबर तक डाल दिया जाएगा। 18 नवंबर को काउंसिलिंग होगी और 21 नवंबर को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।
सारण का शिड्यूल
सारण जिला परिषद नियोजन इकाई के लिए 19 सितंबर तक अंतिम मेधा सूची का अनुमोदन होगा। इसे विद्यालयवार- विषयवार रिक्ति के साथ एनआईसी की वेबसाइट पर 21 सितंबर तक डाल दिया जाएगा 26 सितंबर को काउंसलिंग होगी और 28 सितंबर को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे।






Leave a Reply