Breaking News

गोपालगंज में सड़क हादसा, एक की हालत गंभीर:मॉर्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन ने मारा धक्का

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के पास सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क किनारे झाड़ी में बेहोशी पड़ा रहा। सड़क किनारे खून से लथपथ जख़्मी हालत में उसे देख स्थानीय लोगों द्वारा तत्तकाल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख़्मी की पहचान उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी पारस सिंह का बेटा प्रभुनाथ सिंह के रूप में की गई।

दरअसल घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि जख़्मी प्रभुनाथ सिंह रोज की तरह शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी बीच पीछे से एक अनियंत्रित तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार कर फरार हो गया।

धक्का लगते ही प्रभुनाथ सिंह मौके पर सड़क किनारे गिर कर बुरी तरह जख़्मी होकर बेहोशी की हालत में पड़ा खून से लथपथ सड़क किनारे झाड़ी में पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की नजर जब उसपर पड़ी तो उसे तत्काल ईलाज के लिए सदर अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में भर्ती कराकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.