जासं, मुजफ्फरपुर : नगर निगम को ऑटो टीपर की आपूर्ति करने वाली एजेंसी ने घोटाले की चल रही जांच के बीच भुगतान की गई राशि निगम को लौटा दी है। नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा ने एजेंसी से डेढ़ करोड़ रुपये के बैंक ड्राफ्ट मिलने की पुष्टि की है। महापौर सुरेश कुमार की अनुशंसा पर पर्व नगर आयुक्त रंगनाथ चौधरी ने निगम को ऑटो टीपर की आपूर्ति करने वाली एजेंसी मौर्या मोटर्स को डेढ़ करोड़ का भुगतान कर दिया था। तिरहुत ऑटो मोबाइल
के प्रतिनिधि संजय गोयनका ने ऑटो टीपर खरीद में घोटाला का आरोप लगाया था।

जिसके बाद निगरानी की ओर से मामले की जांच चल रही है। मामले में महापौर सुरेश कुमार, पूर्व नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन, पूर्व प्रभारी नगर आयुक्त रंगनाथ चौधरी, निगम के कार्यपालक अभियंता समेत आधा दर्जन अभियंताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इनके खिलाफ चार्जशीट दायर करने की तैयारी चल रही है। इस बीच एजेंसी ने महापौर की अनुशंसा पर भुगतान की
गई राशि लौटा दी है।

Input: दैनिक जागरण



Leave a Reply