Breaking News

CNG गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगी:पटना के साइबर क्रिमिनल ने 4 लोगों से की लाखों रुपए की ठगी, महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ा

महाराष्ट्र की पुलिस ने पटना से दो साइबर अपराधियों को गुरुवार को धर दबोचा है। महाराष्ट्र पुलिस ने इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल,सिम कार्ड, सहित भारी संख्या में एटीएम, क्रेडिट कार्ड, पासबुक बरामद किए हैं। महाराष्ट्र पुलिस पटना में न्यायालय में उपस्थित कराने के बाद इन्हें अपने साथ महाराष्ट्र ले जाएगी। प्रारंभिक जांच में 4 लोगों से इन्होंने सीएनजी एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए का ठगी कर चुके हैं। पुलिस का यह मानना है कि यह राशि करोड़ों में जा सकती है। महाराष्ट्र और पटना पुलिस दोनों साइबर अपराधी के ठगी किए गए इतिहास को खंगालने में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के बी.के.सी पुलिस स्टेशन में कुछ दिन पूर्व कुछ लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनसे साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन सीएनजी एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिये। महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में 735/22 के तहत मामला दर्ज किया।

इस मामले में यह पता चला कि पटना में बैठे साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन साइबर ठगी का काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र की पुलिस पटना पहुंची और गुरुवार को बेउर, न्यू पटना कॉलोनी से दो युवकों को धर दबोचा है। गिरफ्तार युवकों का नाम बिट्टू कुमार 22 वर्ष जो कि शेखपुरा निवासी है, वहीं अभिषेक भारती 28 वर्ष नालंदा का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों को पकड़ा।

पुलिस ने दोनों को पकड़ा।

महाराष्ट्र पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेश गर्ग ने बताया कि यह लोग अपना सबूत छुपा कर पटना में रहकर साइबर ठगी का काम कर रहे थे। अब तक चार लोगों के द्वारा 4 लाख रुपए से अधिक के ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस का यह मानना है कि इन लोगों का गैंग बिहार के कई जिलों में फैला है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि गिरफ्तार युवकों द्वारा अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। महाराष्ट्र बी.के.सी पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर सह केस के अनुसंधानकर्ता राजेश गर्ग ने स्पष्ट किया कि पुलिस इस मामले में पुलिस इनके और भी साइबर अपराध की मामलों को खंगालने में जुट गई है। गुरुवार को पुलिस दोनों गिरफ्तार युवकों को कोरोना के बाद न्यायालय में उपस्थित करा कर ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई ले जाएगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.