Breaking NewsCRIMEDELHI

NirbhayaCase : चारों दो’षियों को फां’सी के बाद निर्भया के गांव में मनाया गया जश्न…

करीब सवा सात साल बाद निर्भया के दो’षियों विनय, अक्षय, मुकेश और पवन गुप्ता को फां’सी पर लटका दिया गया। शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली की तिहाड़ जे’ल में सभी दो’षियों को एक साथ फां’सी के फं’दे पर लटकाया गया। फां’सी के आधे घंटे बाद चारों की मौ’त की पुष्टि की गई।

फां’सी के बाद निर्भया के माता-पिता काफी खुश है, उन्होंने कहा आखिरकार हमारी बेटी को इंसा’फ मिला। वहीं, निर्भया के गांव बलिया (उत्तर प्रदेश) में लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और रंग लगाकर जश्न मनाया। गांव वालों ने ढो’लक-मं’जीर भी बजाकर नाचे।

2650 दिन बाद निर्भया को मिला इंसाफ
निर्भया गैंगरेप के चारों दो’षी- पवन, अक्षय, मुकेश और विनय को शुक्रवार त’ड़के साढ़े पांच बजे फांसी दे दी गई। फां’सी देने से पहले चारों को मेडिकल किया गया, जिसमें सभी फीट और स्वस्थ थे। जिसके बाद जेल में फां’सी की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें सजा-ए-मौत दी गई। फां’सी के बाद 7 साल से इंसाफ का इंतजार कर रहीं निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि जैसे ही मैं सुप्रीम कोर्ट से लौटी, बेटी की तस्वीर को गले से लगाया और कहा कि आज तुम्हें इंसाफ मिला। आशा देवी ने वकील सीमा कुशवाहा और बहन सुनीता देवी को भी गले लगाया।

आपको बता दें कि दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 रविवार की रात चलती बस में एक निर्भया के साथ सामूहिक ब’लात्कार किया गया। यह घट’ना उस वक्त हुई जब वह फिल्म देखने के बाद अपने पुरुष मित्र के साथ बस में सवार होकर मुनीरका से द्वारका जा रही थी। उसके बस में बैठते ही लगभग पांच से सात यात्रियों ने उसके साथ छे’ड़छाड़ शुरू कर दी। उस बस में और यात्री नहीं थे। उसके मित्र ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उन लोगों ने उसके साथ भी मा’रपी’ट की और निर्भया के साथ सा’मूहिक दु’ष्कर्म किया। बाद में इन लोगों ने निर्भया और उसके मित्र को दक्षिण दिल्ली के महिपालपुर के नजदीक वसंत विहार इ’लाके में बस से फें’क दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.