BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

नीतीश कुमार से मिलकर जीतनराम मांझी कर रहे हैं द’बाव की राजनीति : मुकेश

वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आरोप लगाया है कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी दबाव की राजनीति कर रहे हैं। उनका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलना इसी राजनीति का हिस्सा है। कहा, हमारी पार्टी किसी व्यक्ति नहीं, महागठबंधन के साथ है। साथ ही यह भी कहा कि तेजस्वी यादव बताएं कि महागठबंधन जीता तो वह मुख्यमंत्री बनेंगे तो उपमुख्यमंत्री कौन होगा? मुकेश सहनी ने गुरुवार को कहा कि छोटी बातें उठाकर जीतनराम मांझी जनाधार खोते जा रहे हैं। कांग्रेस व राजद की उनसे बात नहीं होती है।

ऐसे में नीतीश से मिलकर वह दबाव दे रहे रहे हैं। नीतीश कुमार को भी लोजपा को दिखाने का मौका मिल गया। महागठबंधन एकजुट है। समन्वय समिति भी बनेगी, लेकिन कांग्रेस को आगे आना होगा। महागठबंधन ही एनडीए का विकल्प है। हम लोग इसका विस्तार भी करेंगे। कुछ सीटों पर बसपा और माले से भी बात हो सकती है। जिसका जितना अधिकार है, महागठबंधन में मिलेगा। किसी को बाहर भी नहीं किया जाएगा, लेकिन कोई जाना चाहेगा तो उसे कौन रोकेगा। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.