Breaking News

कटिहार में सीएसपी संचालक से लूट कांड का खुलासा:लूट में शामिल पांच बदमाश गिरफ्तार

कटिहार पुलिस ने 30 अगस्त को मनिहारी दिलारपुर निवासी सीएसपी संचालक मोहम्मद हजरत अली से मनसाही थाना क्षेत्र में 3 लाख 30 हजार नगद लूट के मामले का सोमवार को खुलासा कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में शामिल 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लूट की राशि में से एक लाख 65 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि लूट में शामिल बदमाशों में मोहम्मद जावेद, मोहम्मद जिलानी, गोविंद कुमार, मोहम्मद सलीम और मोहम्मद आमिर को गिरफ्तार किया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.