Breaking News

बांका में ट्रेन से कटकर तीन की मौत:8 साल की नतनी के साथ बाइक से घर लौट रहा था दंपती, बैजनाथपुर के पास हुआ हादसा

बांका में सोमवार को तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतकों में 8 साल की बच्ची और पति-पत्नी शामिल है। तीनों बांका से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बैजनाथपुर के पास लोकल ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हो गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना बाराहाट थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों में लावणी कमलपुर गांव निवासी संजय झा, उसकी पत्नी पूनम देवी और 8 वर्षीय नतनी परी कुमारी शामिल है। तीनों बाइक से बांका आ रहे थे। इसी दौरान बैजनाथपुर रेलवे ट्रैक पर लोकल ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.