Breaking News

पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर घाटों पर उमड़े श्रद्धालु:घाट पर दिख रहा अंधविश्वास का भी नजारा

बेगूसराय में भादो पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उत्तर दाहिनी सिमरिया गंगा में स्नान करने और पूजा पाठ करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु अलसुबह से ही पहुंचे हुए है। एक ओर जहां पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु गंगा स्नान में लीन हैं वहीं दूसरी ओर गंगा घाट पर अंधविश्वास का भी नमूना देखने को मिल रहा है।

इस दौरान गंगा घाट किनारे भगतई और भूत खेली का खेल भी जमकर खेला जा रहा है। सिमरिया गंगा घाट सहित जिले के झमटिया, सिंहमा , कुरहा सहित आदि गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता सुबह से ही लगा हुआ है। किनारे जगह-जगह भगत के द्वारा और महिलाओं के द्वारा भूत खेली किया जा रहा है । ढोलक के साथ महिलाएं और पुरुष भगत भूत खेली करते रहे ।

वहीं दूसरी ओर पूर्णिमा के मौके पर काफी संख्या में दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालु गंगा स्नान का गंगा किनारे पूजा अर्चना कर सुख शांति समृद्धि की कामना करते रहे। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचने लगे हैं वहीं सुरक्षा को लेकर स्थानीय गोताखोर सुरक्षा में लगे हुए हैं।

हिन्दू धर्म मे भाद्रपद मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। धर्म में भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को पुण्यकारी और फलदायी माना जाता है। इस बार पूर्णिमा तिथि 10 सितंबर को पूरे दिन बीतेगा। इस खास अवसर पर शुभ मुहूर्त में भगवान सत्यनारायण की पूजा करने और कथा सुनने का विशेष विधान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.