भागलपुर जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए टीएमबीयू एक पहल करने जा रही है। एनएसएस के माध्यम से विश्वविद्यालय वैसे इलाको का सर्वे करवाएगा,जहां सबसे ज्यादा टीबी के मरीज है। साथ ही सोध के लिए डाटा भी एकत्र किया जाएगा। दरअसल शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत,राष्ट्रपति के साथ वर्चुअल मोड में बैठक की। जिसमे देशभर के विश्वविद्यालयों के वीसी शामिल हुए थे। टीएमबीयू के वीसी प्रो जवाहर लाल ने बैठक के बाद ये योजना बनाई।
लोगों में जन जागरूकता के लिए टीएमबीयू करेगा प्रयास
टीएमबीयू के वीसी प्राे. लाल ने कहा कि टीबी के उन्मूलन में जनसहभागिता और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। लोगो को जागरूक करने के लिए टीएमबीयू भी प्रयास करेगा। एनएसएस के माध्यम से टीबी की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। स्वयंसेवक टीबी बहुल इलाकों में सर्वे करेंगे और वहां से डाटा एकत्र करेंगे जिसके आधार पर शोध कराए जाएंगे। जिले में टीबी स्पॉट वाली जगहों को चिन्हित कर वहां के लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक किया जाएगा। शोध से निकले निष्कर्ष को राज्य सरकार, केंद्र सरकार, यूजीसी, आईसीएसएसआर काे भेजा जाएगा।
टीएमबीयू के छात्र जन्मदिन पर लगाएंगे पौधे
टीएमबीयू में जन्मदिन पर पौधा लगाने की भी पहल की जाएगी। वीसी ने कहा है कि छात्र अपने जन्मदिन के मौके पर वीवी कैंपस में एक पौधा लगाएंगे और उसकी देखभाल की जिम्मेवारी भी उन्ही छात्रों की होगी। ये पहल हमलोग जल्द ही लागू करेंगे।



Leave a Reply