Uncategorized

भोजपुर में सर्पदंश से किसान की मौत:डॉक्टर ने मृत किया घोषित तो परिजन बिना पोस्टमॉर्टम के ही शव लेकर पहुंचे गांव, कराया झाड़-फूंक

भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के बिछियांव गांव में सांप के डसने से एक किसान की मौत हो गई। इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। हालांकि परिजन शव को बिना पोस्टमॉर्टम ही लेकर गांव पहुंचे और यहां एक वैद्य से झाड़-फूंक कराया। पर कोई निष्कर्ष ना निकलने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतक की पहचान संदेश थाना क्षेत्र के बिछियांव गांव वार्ड नंबर 6 निवासी भदई राम के 46 वर्षीय पुत्र बृज बिहारी राम के रूप में की गई। इधर, मृतक के पुत्र अरुण ने बताया कि वह शुक्रवार की रात अपने भाई के साथ खेत में पटवन करने गए थे। उसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया। इससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई। इसके बाद उसके चाचा ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले आए। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस गांव ले गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.