Breaking NewsDELHIPUNJAB

BigBreaking: पंजाब के अस्पताल में द’म तो’ड़ने वाला शख्स COVID-19 से था सं’क्रमित, रिपोर्ट से हुआ खु’लासा…

पंजाब के नवांशहर जिले के एक अस्पताल में जान गंवाने वाला 72 वर्षीय शख्स कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित पाया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह शख्स दो हफ्ते पहले इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था और सीने में बहुत तेज द’र्द उठने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था।

स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (PGIMER) के निदेशक जगत राम ने बताया कि मृतक डायबिटीज एवं हाई ब्ल’ड प्रेशन से भी पी’ड़ित था और जांच के लिए भेजे गए उसके नमूनों में कोरोना वायरस सं’क्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को बांगा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसकी मौ’त हो गई थी।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने उसकी मौ’त के सही-सही कारण की पुष्टि नहीं की है और ना ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई जानकारी मिल सकी है। जिले के सिविल सर्जन प्रसाद भाटिया ने बताया कि यह शख्स सात मार्च को इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था।

भाटिया ने बताया कि बांगा निवासी बुधवार को सीने में तेज द’र्द की शि’कायत के साथ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हुआ और तुरंत ही बेहो’श हो गया। उसी दिन बाद में उसकी मौत हो गई। 

पीजीआईएमईआर के निदेशक जगत राम ने बताया कि नवांशहर का 72 वर्षीय शख्स जांच में संक्रमित पाया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि रिपोर्ट बुधवार की रात आई।

वहीं, राज्य के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अनुराग अग्रवाल ने भी इसकी पु’ष्टि की कि बांगा निवासी जांच में संक्रमित पाया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के विभिन्न हिस्सों से 18 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या गुरुवार को 169 पर पहुंच गई। पंजाब में इससे पहले एक और मामले की पुष्टि हुई थी। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.