Breaking News

मुजफ्फरपुर में महिला से 45 हजार की छिनतई:बैंक से रुपए निकालकर घर लौट रही थी रिटायर्ड कलेक्टर की पत्नी, कैश ले उड़े बदमाश

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की पत्नी से 45 हजार रुपये झपटा मार लिया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। वे बैंक से रुपये निकासी कर लौट रही थी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। वहीं, लोगों ने मामले की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दिया।

सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। बदमाशो को चिह्नित करने के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, पीड़ित महिला जेल चौक निवासी सबनम ने बताया कि उनके पति नालंदा से रिटायर्ड कलेक्टर है।

उन्होंने बताया कि वे पक्की सराय चौक स्थित बैंक से रुपये निकालने गई थी। बैंक से 45 हजार 500 रुपये की निकासी की थी। इसके बाद वे जमीरन की गाछी गली से जा रही थी। रुपये उनके हाथ मे था। इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आये और हाथ से रुपये लेकर फरार हो गए। वे शोर मचाती रही लेकिन बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। उन्होंने कहा कि वे बदमाशो को देखकर पहचान लेगी। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। बदमाशों को चिह्नित करने की कवायद चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.