Breaking News

पटना में युवक का मर्डर:गांजा के नशे में दोस्त ने दोस्त को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, 2 गिरफ्तार

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एलसीटी घाट के सामने वाली गली में गांजा के पैसे की लेन-देन को लेकर एक युवक की धारदार हथियार (चाकू) से वारकर हत्या कर दी गई। मृत युवक की पहचान गोसाई टोला के रहने वाले छोटू ( 20 साल) के रूप में की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बगल के महावीर वात्सल्य अस्पताल में ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिए। फिर पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया। इधर हत्या में शामिल युवक और इसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाने में इनसे पूछताछ जारी है।

घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की घटना देर शाम गोसाई टोला इलाके में महावीर वात्सल्या के बगल के गली में हुई। छोटू गली से निकलकर मेन रोड पर पहुंचने ही वाला था की गली में जहां अंधेरा था। वही उसकी लड़ाई अपने अन्य साथी से शुरू हो गई। छोटू ने बेल्ट निकला, तब तक दूसरे दोस्त ने चाकू से छोटू के सीने पर वार कर दिया। छोटू वहीं तड़प कर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

इसी बीच मारने वाला लड़का जो की एलसीटी घाट का रहने वाला था वो अपने तीसरे दोस्त से साथ भाग निकला। इसके बाद वहां के लोगों ने और मृतक के परिवार ने पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज करवाई । फिर पुलिस ने आगे की करवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है। इधर, सिटी के एसपी अम्बरीष राहुल ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ‘छोटू की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। पुलिस के गिरफ्त में आए हत्या के आरोपियों ने मीडिया और पुलिस के सामने अपने आप को निर्दोष बता रहे हैं। आरोपियों ने अपना दोष मानते हुए बताया की गांजा के पैसा के लेने-देने को लेकर विवाद बढ़ गया ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.