नालंदा के भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान में अब मेडिसिन विषय में भी पीजी की पढ़ाई हो सकेगी। इसे लेकर नेशनल मेडिकल काउंसिल ने मंजूरी दे दी है। अब तक सिर्फ यहां चार विषयों में ही पीजी की पढ़ाई हो रही थी। वह भी सिर्फ 10 सीटों के लिए, एनएमसी से मंजूरी मिलने के बाद अब हर वर्ष भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान से 12 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर पास आउट होंगे।
भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान मेडिकल कॉलेज में हर वर्ष 120 डॉक्टरों का नामांकन एमबीबीएस के लिए होता है। एमबीबीएस की पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद इनमें से ही अब 12 छात्र इसी कॉलेज में रहकर पीजी की पढ़ाई कर सकेंगे अब उन्हें पीजी की पढ़ाई के लिए दूसरे संस्थानों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
कौन कौन से विषय में होगी पीजी की पढ़ाई
- एनाटॉमी- 3
- फिजियोलॉजी- 3
- फार्मा- 2
- बायोकेमिस्ट्री-2
- मेडिसिन-2
क्या बोले प्राचार्य
भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान के प्राचार्य डॉ. पीके चौधरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य कॉलेज में पढ़ने वाले मेडिकल छात्रों को अच्छी शिक्षा देना है। ताकि वह जब कॉलेज से पास आउट हो तो रोगियों को बेहतर इलाज दे सके। इसके साथ ही अन्य विषय में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने को लेकर कई स्तर पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन सुधार कर रहा है। जो भी आदेश एनएमसी की टीम के द्वारा दिया गया है उसके कमियों को पूरा कर एक बेहतर माहौल बनाने का प्रयास किया जाएगा।



Comment here